WhatsApp Icon

अकील मेमोरियल कबूतर उड़ान प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, विधायक राममूर्ति वर्मा ने बांटे पुरस्कार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह कस्बा पूरब स्थित मदरसा ऐनुल उलूम के निकट आयोजित अकील मेमोरियल यादगार कबूतर उड़ान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

यादगार कबूतर उड़ान टूर्नामेंट का आयोजन 14 मई एवं 20 मई को किया गया था। 20 मई को आयोजित प्रतियोगिता में कस्बा पश्चिम निवासी काजी मोहम्मद इरशाद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर छह हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी हासिल की। मॉर्डन डायग्नोस्टिक सेंटर के मोहम्मद फैज़ान दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें चार हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। तीसरा स्थान लड़नपुर निवासी नसीम को मिला, जिन्हें तीन हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व 14 मई को हुई प्रतियोगिता में पुराना चाकघर, नेहरूनगर निवासी शाहबाज़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें छह हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। सकरावल निवासी फरीद जमाली सौदागर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि छज्जापुर निवासी बाबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेताओं को क्रमशः चार हजार एवं तीन हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी भेंट की गई।

आयोजकों के अनुसार दोनों प्रतियोगिताओं में 14-14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहली उड़ान में प्रत्येक प्रतिभागी ने नौ कबूतर तथा दूसरी उड़ान में पांच-पांच कबूतर प्रतियोगिता में शामिल किए थे। प्रतियोगिता में कबूतर पालकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वसील खान, डॉक्टर दस्तगीर, कैसर आलम खान, इजहार अंसारी उर्फ हाजी गुड्डू तथा मोहम्मद जिया अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शमसाद खान ने किया।

इस अवसर पर विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि कबूतर उड़ान अपने आप में एक अनोखी और पारंपरिक कला है, जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से उन्हें विधायक बनने का अवसर मिला है और उनका प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने बुनकरों के हितों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों की तर्ज पर बुनकरों को भी शत-प्रतिशत मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में यादगार कबूतर उड़ान टीम के मुखिया सद्दाम हुसैन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आफताब नाटे, मोहम्मद अहमद, मल्हू, इसरार अहमद, आफताब गुड्डू, शब्बू भाई, मजीद, हाफिज बदरुद्दोजा अंसारी, काजी ताहा, हलचल टाण्डवी, मोहम्मद सैफ सहित बड़ी संख्या में कबूतर प्रेमी मौजूद रहे।

अन्य खबर

खेत की तारबंदी बनी मौत का जाल! करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बचाने पहुंचीं पत्नी समेत दो महिलाएं भी झुलसीं

टाण्डा पालिका में मचा हंगामा! वेतन को तरसे सैकड़ों सफाई कर्मी, ईओ को थमाया 11 सूत्रीय मांगपत्र

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

error: Content is protected !!