WhatsApp Icon

22 मोहर्रम पर कटघर कमाल में निकलेगा जुलूस-ए-शोहदाए कर्बला, देशभर की अंजुमनों और नामचीन उलमा की होगी शिरकत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: 22 मोहर्रमुल हराम 1448 हिजरी के अवसर पर 08 जुलाई बुधवार को कटघर कमाल में पारंपरिक जुलूस-ए-शोहदाए कर्बला पूरी अकीदत और धार्मिक गरिमा के साथ निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और देश के विभिन्न जिलों से अंजुमनों एवं उलमा-ए-किराम की आमद तय हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे कटघर कमाल स्थित इमाम बारगाह ज़ैनबिया में आयोजित मजलिस से होगा। मजलिस को मौलाना सैय्यद शाहिद कमाल खिताब करेंगे। इसके बाद शबीह-ए-अलम मुबारक, शबीह ताबूत एवं जुलजनाह की ज़ियारत कराई जाएगी।
इसके उपरांत जुलूस पारंपरिक मार्गों से रवाना होगा, जिसमें अंजुमनों द्वारा नौहाख़्वानी, मातम और सीना-ज़नी की जाएगी। जुलूस का समापन इमाम बारगाह हैदरिया पर होगा।

इस धार्मिक आयोजन में कटघर कमाल की स्थानीय अंजुमनों के अलावा अमेठी, बरेली, मुज़फ्फरनगर, जलालपुर, दाऊदपुर और मछलीगांव से आने वाली अंजुमनें भी अपनी विशेष हाज़िरी देंगी। पूरे कार्यक्रम की मेज़बानी अंजुमन सफ़ीर-ए-नासेरुल अज़ा, कटघर कमाल द्वारा की जाएगी।
जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर तकरीरों का सिलसिला भी जारी रहेगा। इस अवसर पर मौलाना सैय्यद आदिल अब्बास रिज़वी (लखनऊ), मौलाना सैय्यद नावेद आब्दी (झांसी), मौलाना सैय्यद आबिद रिज़वी (फ़तेहपुर), मौलाना सैय्यद नामदार अब्बास (दिल्ली), मौलाना सैय्यद मोहम्मद मशरक़ैन (कटघर कमाल) तथा मौलाना सैय्यद हेलाल अब्बास (कटघर कमाल) सहित कई प्रतिष्ठित उलमा-ए-किराम अपने विचार व्यक्त करेंगे।

आयोजकों ने समस्त अरबाब-ए-अज़ा एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जुलूस-ए-शोहदाए कर्बला में शिरकत करें और आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अब्बास वीडियो जलालपुर एवं आज़ादारी अम्बेडकरनगर के माध्यम से किया जाएगा।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!