WhatsApp Icon

खेत में चल रहा था जुआ अड्डा – आधा दर्जन गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मित्र पुलिस ने छापेमारी करके खेत में जुआ खेल रहे आधा दर्जन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नकदी और ताश की पत्ती जब्त किया है।


बताते चलेंकि जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुआ पाकड़ में एक खेत में कई दिनों से जुआ अड्डा संचालित हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए आधा दर्जन लोगों हिरासत में ले लिया है जिसमें रमेश यादव, लव कुश सैनी, योगेश, कुलदीप, जम्मो, अरबाज शामिल हैं। गांव में चर्चा है कि जुआरियों का सरगना कुलदीप और जम्मों गांव के युवाओं को उधार तथा व्याज पर रुपए देकर जुए की लत लगाता है जिसके कारण क्षेत्र में जुवड़ियों की बाढ़ आ गई है और जुआ खेलने की लत के कारण नशाबाजी और चोरी से गांव के लोग भी परेशान है। जिसे पुलिस ने हिरासत ने लेने के बाद भी छोड़ दिया।

अन्य खबर

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.