WhatsApp Icon

झटका मशीन को बरामद कर पुलिस ने आरोपी किसान को भेजा जेल, एक मजदूर की हुई थी मौत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: खेत को पशुओ से सुरक्षित करने के लिए किसान द्वारा लगाई गई झटका मशीन की चपेट में आने से बीते मंगलवार को जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमाल गांव में साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और झटका मशीन को सीज करते हुए आरोपी किसान को जेल भेज दिया है।


जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमाल गांव निवासी 45 वर्षीय आसाराम, राजेश भट्ठा पर खाना बनाने का काम करता था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह साइकिल से भट्ठे पर जाने के लिए निकला। रास्ते में पड़ने वाले खेत में कॉन्ट्रैक्ट पर खेती कर रहे सतीराम वर्मा ने फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर झटका मशीन का तार लगाया था। करंटयुक्त तार की चपेट में आने से आसाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह राहगीरों और भट्ठा मालिक ने घटना की जानकारी पाकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने किसान सतीराम वर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.