WhatsApp Icon

जूते की धमकी, वायरल ऑडियो और सत्ता का दबाव! जेई से बदसलूकी पर गरमाया मामला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद में बिजली विभाग के एक अवर अभियंता को जूते से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अवर अभियंता और एक कथित भाजपा नेता के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।


मामला कलेसर फीडर से जुड़े एक विवादित स्थल पर बिजली कनेक्शन दिए जाने को लेकर बताया जा रहा है। आरोप है कि इसी मुद्दे पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बताए जा रहे अनन्त श्रीवास्तव और कलेसर फीडर पर तैनात अवर अभियंता डी.के. पटेल के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो कथित रूप से धमकी तक पहुंच गई। वायरल ऑडियो में जेई को जूते से मारने जैसी आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का दावा किया जा रहा है। (वायरल ऑडियो सुनें)

अवर अभियंता डी.के. पटेल ने पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से की है। उनका कहना है कि नियमों के विपरीत कनेक्शन देने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसे मना करने पर उन्हें अपमानित किया गया और धमकी दी गई। जेई ने मामले को गंभीर बताते हुए उचित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
दूसरी ओर, इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। भाजपा नेता अनन्त श्रीवास्तव पर धमकी देने का आरोप लगाया जा रहा है, हालांकि इस संबंध में उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है और वायरल ऑडियो समेत सभी तथ्यों की बिंदुवार जांच की जा रही है।
फिलहाल इस घटनाक्रम ने सरकारी कर्मचारियों पर बढ़ते दबाव और कार्यस्थल की गरिमा से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!