अम्बेडकरनगर: खेत से मिट्टी खुदाई करने पहुंचे जेसीबी चालक से हुई मारपीट व जेसीबी को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सम्मनपुर थानाक्षेत्र के है जहाँ गुरुवार को अमरजीत पुत्र राजितराम निवासी ग्राम भीखपुर (रामपुर मंगुराडिला) थाना सम्मनपुर द्वारा थाना पर लिखित सूचना दी गई थी कि आरएआर ईंट भट्ठा उद्योग अशरफपुर नेवादा का जेसीबी चालक है और उपरोक्त भट्ठा मालिक व प्रदीप वर्मा पुत्र किन नरायण वर्मा निवासी ग्राम मझियारी अठवारा थाना सम्मनपुर के मध्य प्रदीप वर्मा के खेत में मिट्ठी की खुदाई करने के लिए तय हुआ था। मुकदमा वादी का आरोप है कि जेसीबी लेकर उपरोक्त तय शुदा खेत में मिट्ठी की खुदाई करने के लिए आया था जहाँ प्रदीप वर्मा उपरोक्त द्वारा वादी को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली ग्लौज देने व ईंट उठाकर जेसीबी का शीसा तोड़ दिया व अन्य नुकसान कर दिया। उक्त तहरीर के अशआर पर सम्मनपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 233/24 धारा 352, 351(3), 324(4), 125 बीएनएस व 3(1)द,ध, एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप वर्मा पुत्र किन नरायण वर्मा निवासी ग्राम मझियारी अठवारा थाना सम्मनपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है।



