WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा से वापस लौट रहे जायरीन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात दरगाह किछौछा की जियारत कर वापस लौट रहे जायरीन की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी द्वारा पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद नौशेर अपने पत्नी और अपने बच्चों के साथ किछौछा दरगाह जियारत करने आए थे और वहां से घर जाते समय मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन सरजू जमुना एक्सप्रेस में मो नौशेर ने अपनी पत्नी व बच्चों को ट्रेन पर चढ़ाया लेकिन जब स्वयं बैठने लगा तो ट्रेन चलने लगी और बैठते समय नौशेर का पैर फिसल गया जिससे ट्रेन के नीचे जाकर गिरा और ट्रेन से काटकर मोहम्मद नौशेर निवासी वार्ड नंबर 12 बेलसंडी तारा जिला समस्तीपुर बिहार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
रेलवे सुरक्षा बल अकबरपुर के सहायक उप निरीक्षक दलवीर सिंह, कांस्टेबल चंद्रभान यादव और थानाध्यक्ष अजय कुमार, उप निरीक्षक सरोज कुमार, हेड कांस्टेबल विजय चंद्र, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव, कांस्टेबल पवन कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पंचनामा करवाते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया। मौके पर तत्काल समाजसेवी बरकत अली मौके भी पहुंच गए और परिजनों की हर संभव मदद करते हुए शव को एम्बुलेंस के सहारे उनके गांव भेजा तथा परिजनों को नियमानुसार रेलवे विभाग से सहयोग कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मृतक नौशेर की पत्नी व बच्चों की चीख मौजूद लोगों को भी सिसकियाँ लेने पर मजबूर करती रही।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!