अम्बेडकरनगर: कलेक्ट्रेट पर बाबा साहब प्रतिमा के समक्ष भूमाफियाओं के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे समाजसेवी जावेद अहमद सिद्दीकी ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से आश्वासन मिलने के बाद 47वें दिन धरना समाप्त करने का एलान कर दिया है।

जावेद अहमद सिद्दीकी का आरोप है कि बसखारी स्थित भूमि गाटा संख्या 493 व 494 (सरकारी नाली व चकमार्ग) पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था और क्षेत्रीय लेखपाल और कानून गो की मिली भगत से भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा करके चकमार्ग और नाली को वास्तविक स्थान से हटा कर अन्य स्थान पर कर दिए थे जिससे उनकी भूमि प्रभावित हो रही है।
उक्त नाला व चकमार्ग को मानचित्र के अनुसार वास्तविक स्थान पर स्थापित करने व भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर जावेद अहमद सिद्दीकी गत 07 जुलाई से कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने लंबे समय से चलने वाले धरना प्रदर्शन को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित जावेद अहमद सिद्दीकी से वार्ता किया और सभी सरकारी अभिलेखों को पढ़ कर आश्वशन दिया कि जल्द आपको न्याय मिलेगा। जिलाधिकारी श्री अनुपम ने कहा कि सरकारी नाली सरकारी चकमार्ग तथा किसानों देखभाल व उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए मैं यहां मौजूद हूँ, और जब तक रहूंगा तो किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने पायेगा और ना ही सरकारी नाली सरकारी चकमार्ग पर भूमाफिया कब्ज़ा कर सकेंगे। पीड़ित जावेद अहमद सिद्दीकी ने आश्वाशन मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए 47 दिनों से अनवरत जारी अनिश्चित कालीन क्रमिक धरना समाप्त करने की घोषणा किया।








