WhatsApp Icon

योगी की सरकार में कायम है जंगलराज, गुण्डे व भूमाफिया प्रशासन को दे रहे हैं चुनौती : श्यामलाल पल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीते 17 फरवरी को जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जीवट अलीखुर्रम गांव के खुरमुल्लाहपुर मज़रे में राजाभोज और पाठक के परिजनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट शुरू हो गया था। उस मारपीट में राजभोज की मौत हो गई थी। इसी संबंध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का श्याम लाल पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचा।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल सांसद लालजी वर्मा, विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी, विधायक राम अचल राजभर, जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव सहित अन्य कद्दावर नेताओं ने मृतक की मां, पत्नी रीता विश्वकर्मा उनके बच्चों से मिलकर पूरे घटना क्रम की जानकारी लिया।

जिसके उपरांत प्रतिनिधि मंडल ने घटना स्थल पर पहुंच उसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत मौजूद अधिकारियों से घटना में की गई शिकायत पर कार्यवाही की जानकारी लिया।
मीडिया के वार्तालाप में प्रतिनिधि मंडल ने कहा योगी सरकार जंगलराज की सरकार है इस सरकार में भूमाफियाओं, गुंडों द्वारा प्रशासन को चुनौती देते हुए संपत्तियों को कब्जा कर लिया जा रहा है और विरोध करने पर हत्या तक कर दी जा रही है और पीड़ित न्याय पाने के लिए भटक रहा है। प्रशाशन उन अपराधियों गुंडों और मवालियों के आगे नतमस्तक है। जिससे जनता में सरकार को लेकर विश्वास बढ़ता जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया के माध्यम से सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता तथा मृतक की पत्नी को एक सरकारी नौकरी देकर आजीविका में मदद करे।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पुंदरी गौतम, आलोक यादव, धर्मेंद्र यादव, सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.