WhatsApp Icon

नगर क्षेत्र में भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ईओ ने क्षेत्र भ्रमण कर दी चेतावनी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) जलालपुर नगर क्षेत्र में उर्दू बाजार से मुख्य बाजार सराय चौक, सराय चौक से यादव चौराहा और सराय चौक से डाकखाने तक लगने वाले भीषण जाम को देखते हुए जलालपुर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र का औचक भ्रमण कर जाम लगाने वालों को सख्त चेतावनी दिया।

भ्रमण के दौरान श्री अरविन्द ने फुटपाथ पर कब्जा कर लंबे चौड़े सब्जी के ठेला लगा कर जाम की समस्या पैदा करने वालों को चेतावनी देते हुए निर्धारित स्थान पर ठेला लगाने का निर्देश दिया। वहीं सड़क के बीचोबीच सब्जी बेचने वालों को किनारे हटने की सख्त हिदायत दी।

अधिशासी अधिकारी ने दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर दुकान का सामान फैलाने पर कड़ा ऐतराज जताया और स्पष्ट कहा कि आगे से सामान केवल दुकान के भीतर ही रखा जाए। अन्यथा स्थिति में भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ सामान जब्त भी कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर को जाम से मुक्त और स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही नगरवासियों से अपील की कि पालिका द्वारा उठाए जा रहे कदमों और दिए गए निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।

अन्य खबर

खेत की तारबंदी बनी मौत का जाल! करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बचाने पहुंचीं पत्नी समेत दो महिलाएं भी झुलसीं

टाण्डा पालिका में मचा हंगामा! वेतन को तरसे सैकड़ों सफाई कर्मी, ईओ को थमाया 11 सूत्रीय मांगपत्र

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

error: Content is protected !!