WhatsApp Icon

मानवता के लिए शिक्षा अति महत्वपूर्ण – वसील खान व कुबैस रहमानी को मिला लाइफ टाइम एवार्ड

Sharing Is Caring:

मो.जमा नात एकेडमी के प्रतीक चिन्ह का किया गया भव्य विमोचन

महाराष्ट्र सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार वसील खान व अदब के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहर कुवैस रहमानी सम्मानित

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टांडा के प्रसिद्ध मदरसा कंजुल उलूम में मो.जमा नात एकेडमी द्वारा नात-ए-रसूल मकबूल व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


उक्त कार्यक्रम में मोहम्मद जमा नात एकेडमी के प्रतीक चिन्ह का भव्य विमोचन वरिष्ठ पत्रकार वसील खान, शिक्षक कुवैस रहनी व एकेडमी के चेयरमैन एहराज तारिक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में उर्दू पत्रकारिता के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा सम्मनित उर्दू टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार वसील खान एवं शिक्षा व अदबी क्षेत्र में सरहनीय कार्य कर रहे कुबैस रहमानी को लाइफ टाइम एवार्ड से सम्मनित किया गया।
नातिया शायर कमर जिलानी के कन्वीनर में आयोजित नात-ए-रसूल मकबूल कार्यक्रम में स्थानीय नातिया शायरों ने कलाम पेश कर खूब वाहवाही बटोरी।
उक्त कार्यक्रम के संरक्षक डॉक्टर तारिक मंज़ूर ने कहा कि मानवता के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समाज में समृद्धि, समाजिक समानता, और व्यक्तिगत विकास की कुंजी है। शिक्षा के माध्यम से लोग ज्ञान, सोचने की क्षमता, और आत्मविश्वास प्राप्त करते हैं, जिससे समाज में सुधार होता है। लखनऊ की प्रसिद्ध शिक्षाविद सनूबिया रमीज़ ने भी जीवन जीने एवं मानवता के लिए शिक्षा को अतिमहत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सिर्फ शिक्षा सिर्फ नौकरी ही नहीं देती है बल्कि जीवन जीने की शैली में निखार लाती है। उक्त मौके पर वरिष्ठ सपा नेता नफीस अहमद सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

error: Content is protected !!