WhatsApp Icon

गाँव में आबादी की भूमि से घरेलू पानी की निकासी को रोकने से आक्रोश, संचारी रोग का खतरा, डीएम से लगाई गोहार

Sharing Is Caring:

 

स्थानीय तहसील व जिला स्तरीय अधिकारियों तक दौड़ लगा रहा है दर्जन भर परिवार लेकिन नहीं जो रही है सुनवाई

आबादी की भूमि पर बनी कच्ची नाली को पक्की बनाने पर गलत ढंग से किया जा रहा है विरोध

अम्बेडकरनगर: दबंग परिवार द्वारा आबादी की भूमि पर जबरन कब्ज़ा कर लगभग एक दर्जन गरीब परिवारों की जल निकासी को जबरन बन्द कर दिया जिससे जलभराव हो गया और संचारी रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया। नाला व तालाब की तरफ होने वाली जल निकासी को जबरन रोकने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

मामला तहसील व विकास खण्ड टांडा के ग्राम बिहरोज़पुर का है जहां वर्षों से लगभग एक दर्जन परिवारों के घरों की जल निकासी कच्ची नाली के सहारे पास के ही तालाब व नाला में होती थी लेकिन गाँव के ही प्रेम कुमार श्रीवास्तव व उनके तीन भाइयों द्वारा आबादी की भूमि पर जबरन बाउंड्रीवाल बनवा लिया गया और मात्र डेढ़ फीट की कच्ची नाली की जगह छोड़ दी गई। स्वच्छ गाँव की मंशा को लेकर जब ग्राम प्रधान द्वारा उजत कच्ची नाली को पक्की करने का काम शुरू किया तो प्रेम कुमार द्वारा अपनी भूमि बता कर रोक दिया गया जबकि नायब तहसीलदार टांडा द्वारा किये गए औचक निरीक्षण में क्षेत्रीय लेखपाल ने उक्त भूमि को आबादी की भूमि बताया था।
पीड़ित मो.असलान, बाबर अली, समर जहां पत्नी लाल मोहम्मद, नज़मा खातून पत्नी नूर मोहम्मद, मोमिन खातून पत्नी कलामुद्दीन, मरियम पत्नी हयत मोहम्मद, शहाना पत्नी मुन्नू, तबस्सुम पत्नी इंतेज़ार आदि ने जिलाधिकारी को पत्र देकर न्याय की गोहार लगाते हुए कहा कि गत दिनों हुई बरसात के कारण उनके घरों में पानी भर गया था तथा उनका घरेलू सामान भी खराब हो गया था। पीड़ित परिवारों ने बताया कि गांव के प्रेम कुमार द्वारा अक्सर जल निकासी को बंद कर दिया जाता है जिससे काफी मुश्किलें होती है और कच्ची नालियां होने से संचारी रोग का खतरा भी बढ़ा हुआ है इसलिए उक्त भूमि की पैमाइश कराते हुए जल निकासी के लिए पक्की नाली निर्माण कराया जाए।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!