WhatsApp Icon

जल जीवन मिशन के कर्मचारियों के वेतन पर मंडराया संकट, धरने पर बैठे पम्प ऑपरेटर व गार्ड

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत पंप ऑपरेटर और गार्ड बीते तीन माह से वेतन न मिलने के कारण भुखमरी की कगार पर पहुँच गए हैं। आक्रोशित कर्मचारियों ने सोमवार को तहसील परिसर में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन भुगतान को लेकर विभागीय उच्च अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर वीटीएल कंपनी के अधिकारी अमन ने बताया कि शासन स्तर से बजट जारी न होने के कारण वेतन वितरण में विलंब हो रहा है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि कंपनी जल्द ही सभी कर्मचारियों को बकाया वेतन का भुगतान करेगी।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!