WhatsApp Icon

जलालपुर नगर पालिका के नवागत अधिशाषी अधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर पालिका परिषद जलालपुर को लंबे समय बाद नया अधिशासी अधिकारी मिल गया है। भदोही जनपद निवासी अरविंद कुमार ने अधिशासी अधिकारी के रूप में सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह झांसी जनपद में तैनात थे।


विदित हो कि पूर्ववर्ती अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह के लंबी छुट्टी पर चले जाने के कारण नगर पालिका के कई प्रशासनिक और कार्यालयी कार्य प्रभावित हो रहे थे। अधिशासी अधिकारी की कुर्सी कई दिनों से खाली पड़ी थी, जिससे नगर के विकास कार्यों पर भी असर पड़ा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री कुमार ने प्राथमिकता के तौर पर नगर क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। साथ ही साफ-सफाई, जल निकासी और मार्ग प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। नव नियुक्त अधिकारी ने नगर वासियों से नगर के समग्र विकास में सहयोग की अपील की और कर्मचारियों से मिलकर सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। उनके आगमन से नगरवासियों को प्रशासनिक कार्यों में गति और विकास कार्यों के पुनः प्रारंभ होने की उम्मीद जगी है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.