WhatsApp Icon

जनपद में तीन मौतों से सनसनी: फांसी पर लटकीं दो विवाहिताएं, हाई वोल्टेज बना काल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) जनपद में शनिवार को तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दर्दनाक और संदिग्ध घटनाओं ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। कहीं विवाहिता की संदिग्ध मौत ने सवाल खड़े किए तो कहीं हाई वोल्टेज करंट ने एक मजदूर की जिंदगी छीन ली। इन घटनाओं से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भूआ गांव में 30 वर्षीय विवाहिता अर्चना वर्मा का शव घर के दूसरे तले पर टीन शेड में फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मजिस्ट्रेटी जांच जारी है।
वहीं कटका थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव में 26 वर्षीय विवाहिता विजय लक्ष्मी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
इधर जैतपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने से 60 वर्षीय मजदूर सुक्कू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र करंट के झटके से दूर जा गिरने के कारण बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
लगातार हो रही इन मौतों ने जनपद में सुरक्षा, पारिवारिक हिंसा और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!