WhatsApp Icon

सपा लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन का जयभीम चेतना समिति ने किया एलान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जारी लोकसभा चुनाव के दौरान सपा लोकसभा प्रत्याशी लालजी वर्मा को नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा बसखारी दलित बस्ती से जय भीम चेतना समिति ट्रस्ट ने खुला समर्थन देने का एलान कर दिया है। भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार लाल जी वर्मा के समर्थन का ऐलान किया है।

जय भीम चेतना समिति ट्रस्ट ने कहा रोजगार का संकट भी जबरदस्त है। भाजपा सरकार की तमाम घोषणाओं के बावजूद रोजगार सृजन की दिशा में कुछ भी नहीं किया जा रहा है। जय भीम चेतना समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा देश में लोकतंत्र अभिव्यक्ति की आजादी और संवैधानिक मूल्यों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में भाजपा को चुनाव में हराना वक्त की जरूरत है। इस लिए जय भीम चेतना समिति ट्रस्ट की अगुवाई में बसखारी दलित बस्ती के लोग समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लालजी वर्मा का समर्थन करने का निर्णय लिया है। इसके पूर्व सभासद प्रतिनिधि फरहान खान के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने पूर्व मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी लालजी वर्मा को माला पहनाकर स्वागत किया पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष को याद करते हुए कहा कि समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाने में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेकिन आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। हम सभी को संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई एक बार फिर लड़नी होगी। इस मौके पर जयभीम चेतना समिति के अध्यक्ष, संजीव कुमार, महासचिव डॉ.निंकु, निरंजन कुमार (सभासद) ऋषि लाल, माखन लाल, सूरज कुमार, इंद्र भारती, अनिल कुमार, विनय कुमार, आनंद कुमार, ज्ञान चंद्र, जय विजय, नागेंद्र कुमार, अंकुश कुमार, राकेश कुमार, फिरोज अहमद सिद्दीकी, मेराज हाशमी (सभासद प्रतिनिधि) फ़ैजान खान सपा नेता, ज़हीन अब्बास, डा. गुलरेज, डा. सत्तार, राज खान, अब्दुल हफीज लल्लू शाह, सुनील वर्मा मौजूद रहे।

अन्य खबर

मुहर्रम पर डीएम का सख्त अल्टीमेटम: बिजली-पानी, सफाई और सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

टैक्स वसूली में अव्वल, सुविधाएं देने में फिसड्डी! जलालपुर के टैक्सी स्टैंड बने यात्रियों की ‘परीक्षा केंद्र

118 साल की ‘लोकतंत्र की दादी’ को मतदाता सूची से किया गायब! जिंदा होते हुए भी चुनावी सिस्टम ने कर दिया ‘दफन’, प्रशासन और आयोग पर उठे बड़े सवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.