WhatsApp Icon

जादू टोना व तंत्रमंत्र के आरोप में आधा दर्जन लोगों ने महिला के घर पर किया हमला, घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उसरहा गांव गांव निवासी रेखा पत्नी कुंजलाल एवं उनके परिवार पर जादू-टोना और तंत्र-मंत्र के झूठे आरोप लगाकर विपक्षीगणों ने लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में रेखा व उनके पति कुंजलाल, बच्चों तथा सास निर्मला को गंभीर चोटें आई हैं। रेखा का सर और दाहिना हाथ और सास निर्मला का हाथ टूट गया, वहीं कुंजलाल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।


पीड़िता रेखा ने जलालपुर कोतवाली में विपक्षी हरीनाथ, मनीष, दीपचंद, विकास, अनुराग, विनोद एवं संगीता के विरुद्ध तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि ये लोग पिछले कई दिनों से तंत्र-मंत्र के झूठे आरोप लगाकर गाली-गलौज व धमकी देते आ रहे थे। बीते देर शाम उक्त लोगों ने उनके घर पर हमलाकर दिया।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

राम मंदिर चंदा विवाद की गूंज पहुंची अंबेडकरनगर, जलालपुर बार ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार; ट्रस्ट पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.