WhatsApp Icon

जश्ने विलादत पर बसखारी में वितरित हुई सिलाई मशीन, सांसद विधायक भी हुए जुलूस में शामिल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्ल. के 1500वें जश्ने विलादत (जन्मोत्सव) पर बसखारी में भी ऐतिहासिक जुलूसे मोहम्मदी पूरी शान व शौकत से निकला जिसमें सांसद लालाजी वर्मा व टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा भी मुख्य रूप से शामिल हुए। जुलूस के दौरान ही बशीर फाउंडेशन द्वारा 21 तलाक शुदा व विधवा महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट कर उनकी जीविका चलाने का साधन मुहैय्या कराया।

जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर जलपान व लंगर आदि की व्यवस्था थी जिसमें पीके चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भव्य लंगर व जलपान की व्यवस्था चर्चा का विषय रही। देश की एकता व अखण्डता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद यादव व जावेद राईन द्वारा विशाल लंगर की व्यवस्था की गई थी। सीरत कमेटी के सेक्रेटरी सैय्यद खलीक अशरफ ने शारद यादव को अंगवस्त भेंट कर सम्मानित किया।

साहिबे सज्जदा के आवास से शुरू हुआ जुलूसे मोहम्मदी परंपरागत मार्गो से चलता हुआ आगे बढ़ा, जिसमें डोंडो का जुलूस भी शामिल हुआ और पुनः साहिबे सज्जदा के आवास पर लौट कर समाप्त हुआ।


जुलूस में शामिल सांसद लालजी वर्मा व विधयक राममूर्ति वर्मा का फूलों की माला व अंगवस्त भेंट कर जगह जगह सम्मनित किया गया। बशीर फाउंडेशन द्वारा बसखारी में तलाकशुदा व विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन वितरित की गई जिसमें मुख्य रूप से सैय्यद फैज़ान अशरफ चांद मियां, सैय्यद खलीक अशरफ, जुहैब खान, मेराज़ अहमद, अहमद हसन उर्फ जंग बहादर सहित लालजी वर्मा, राममूर्ति वर्मा, अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा, जंग बहादुर यादव, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.