WhatsApp Icon

अपहृता किशोरी को बसखारी पुलिस ने 12 घंटा के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ़्तार, आरोपी का भाई फरार होने में रहा सफल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी पुलिस टीम ने मात्र 12 घंटे के अंदर ही अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी का भाई भीड़ का लाभ उठाते हुए पुलिस की पकड़ से फरार होने में सफल रहा।


बसखारी थानाक्षेत्र में स्कूल निकली 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण होने की खबर को सूचना पर थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए मुकदमा संख्या 121/25 पर धारा 137(2) बीएनएस दर्ज किया और सीसीटीवी व मुखबिरों के सहारे अपहृता शेजल सोनी पुत्री प्रदीप सोनी निवासी सोनार गली कस्बा बसखारी को मुकदमा दर्ज करने के मात्र 12 घण्टा के अंदर बरामद करते हुए 20 वर्षीय अभियुक्त सज्जन सिंह पुत्र बांकेलाल निवासी कैराती का पूरवा थाना इशानगर जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया।

(एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय का सुनें बयान)

थानाध्यक्ष श्री सन्त ने बताया कि बालिका का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण व धारा 180 व 183 बीएनएसएस के बयान की कार्यवाही की जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्त सज्जन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है जबकि अभियुक्त सज्जन सिंह का भाई मुन्ना उर्फ मुनऊ यादव भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में सफल रहा। अपहरण किशोरी को बरामद करने एवं अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक सन्त कुमार सिंह, एसआई विनय कुमार सिंह, महिला हेड कांस्टेबल वन्दना सरोज, कांस्टेबल कुशलपाल सिंह, सौरभ यादव शामिल रहे।

अन्य खबर

राम मंदिर चंदा विवाद की गूंज पहुंची अंबेडकरनगर, जलालपुर बार ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार; ट्रस्ट पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.