WhatsApp Icon

वैक्सीन लगाने से पशु की मौत, पालक ने जांच व कार्यवाही की किया मांग

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर हमजा गांव में वैक्सीन लगाने के कुछ घंटों बाद गाय की अचानक मौत हो गई। परिजनों ने पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


गांव निवासी विजय चंद्र वर्मा ने शिकायती पत्र में बताया कि 02 सितंबर को एक गाय के बीमार होने पर उन्होंने पशु चिकित्सक आलोक यादव को इलाज के लिए बुलाया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने दूसरी गाय को वैक्सीन लगाने की बात कही। श्री विजय का आरोप है कि मना करने के बावजूद डॉक्टर ने दबाव बनाते हुए दूसरी गाय को वैक्सीन लगा दी। आरोप है कि वैक्सीन लगाने के कुछ घंटों बाद ही गाय की तबीयत खराब हो गई।
विजय चंद्र वर्मा का कहना है कि बार-बार फोन करने के बावजूद पशु चिकित्सक बीमार गाय को देखने नहीं पहुंचे, जिससे गुरुवार सुबह 6 बजे गाय की मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित को आर्थिक नुकसान हुआ है।
पीड़ित ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जैद अहमद ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.