WhatsApp Icon

अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा इमाम हुसैन की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर

Sharing Is Caring:

शिविर में इमाम हुसैन को चाहने वालों ने किया रक्तदान

अम्बेडकरनगर: शहीदे आजम हजरत इमाम हुसैन की याद में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन ताजपुर के संयोजन में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ राजकुमार ने फीता काटकर किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है। किसी की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। वहीं विशिष्ट अतिथि सीएमएस डॉ ओमप्रकाश ने कहा कि रक्तदान करना बेहद पुण्य का काम है। क्योंकि हमारे रक्त देने से किसी जरूरतमंद की जान बचती है।सामाजिक संस्था अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष अधिवक्ता ख्वाजा शफाअत हुसैन ने कहा कि कुरआने करीम में कहा गया है कि अगर तुमने किसी एक की जान बचाई है तो पूरी इंसानियत की जान बचाई है। संस्था वर्ष 2004 से लगातार हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन करती है और इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की याद में कम से कम 72 लोगों से रक्तदान कराते हैं। आयोजन समिति से जुड़े रेहान जैदी ने बताया कि शिविर में मौलाना शौकत अब्बास, मौलाना मो. अब्बास, मौलाना जामिन अब्बास, मौलाना कमर आब्दी, मौलाना गुलाम मुर्तजा, मौलाना एहतेशाम हुसैन, सै. हसन इमाम, मौलाना मोहम्मद जुहेर, परिचित यादव, शरीफुल हसन, अहमद मेहदी, असकैन आजम, अली बाकर, मिदहत फात्मा, हसन अब्बास, प्रशांत विश्वकर्मा, रहमत फात्मा, अली मेहदी, अबुतुराब नकवी, शुजात अब्बास, एलिया फरहान, मोहम्मद अकबर, मुर्तजा रिजवी, फहीम खान, राशिद खान, प्रेम शंकर, सुमन, मोहम्मद अब्बास, नजराना बानो, हुसैन हैदर, मोहम्मद अब्बास, कमर अब्बास, दिलबर अब्बास आदि ने रक्तदान किया।
इस दौरान मौलाना नूरूल हसन, मौलाना अकबर अली, मौलाना रइस हैदर,कमर अब्बास बडे मियां, अली अस्करी नकवी, नजमुल हसन, इरशाद,गुलाम अली,डॉ एएम त्रिपाठी, डॉ आमिर अब्बास, विरेन्द्र प्रताप सिंह, मधुसूदन यादव, दीप्ति,आसिया, बशीर अहमद अबरार हुसैन, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!