WhatsApp Icon

आईजीआरएस निस्तारण में जनपद ने किया टॉप – डीएम ने दी बधाई

Sharing Is Caring:

शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने में जनपद अंबेडकर नगर माह सितंबर में भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर

अम्बेडकरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शीर्ष प्राथमिकता वाली समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) निस्तारण में जिले ने माह सितंबर में भी प्रदेश के 75 जनपदों में अम्बेडकर नगर जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर आइजीआरएस पोर्टल पर माह सितंबर में प्राप्त शिकायतों का विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तत्परता से निस्तारण किया। शिकायतों का समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण किए जाने के फलस्वरुप प्रदेश सरकार द्वारा की जाने वाली प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में अंबेडकर नगर जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारियों के कार्य कुशलता के परिणाम स्वरूप माननीय मुख्यमंत्री जी के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जनपद को माह सितंबर 2024 में भी प्रदेश की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जनपद आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवम् मानक के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करते हुए विगत दो माह से प्रथम स्थान पर बना हुआ है। वर्ष 2024 में माह जनवरी, फरवरी, जून, अगस्त व सितंबर में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण आगे भी सभी अधिकारी इसी प्रकार पूर्ण गंभीरता से मानकों एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें, ताकि जनपद नियमित प्रदेश रैंकिंग में प्रथम स्थान पर बना रहे।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!