WhatsApp Icon

आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में जलभराव के करण श्रेया की दर्दनाक मौत – कोहराम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद के हसिमपुर बरसवां कुर्की बाजार निवासी राजेन्द्र यादव की 25 वर्षी बेटी श्रेया यादव सहित तीन छत्राओं की दिल्ली में संचालित राव आईएएस कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी में पानी भरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। श्रेया यादव की मौत की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई और परिजनों व गाँव मे कोहराम मच गया।


श्रेया यादव के चाचा धर्मेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं जो नोयडा में रहते हैं और सूचना पर तत्काल दिल्ली पहुंच गए। घटना शनिवार रात्रि की बताई जा रही है। जनपद में सूचना होते ही एसडीएम सदर सौरभ शुक्ला भी श्रेया यादव के घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राव आईएसएस कोचिंग के मालिक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुर्की बाजार स्थित हासिमपुर बरसवां निवासी श्रेया यादव दिल्ली के राव आईएएस कोचिंग सेंटर से आईएएस की तैयारी कर रही थी जिसकी राव कोचिंग की बेसमेंट में स्थित लाइब्रेरी में पानी भरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। श्रेया यादव की आकस्मिक मृत्यु से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!