WhatsApp Icon

सोमवार को मदरसा मंज़रे हक में होगा 2025 के हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ के आदेशानुसार 2025 में जनपद से जाने वाले हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण आगामी 21 अप्रैल दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा में संचालित बहुप्रसिद्ध दारुल उलूम मदरसा मंज़रे हक में होगा जिसमें जनपद से जाने वाले सभी हज यात्रियों को ट्रेनिंग दी जायेगी तथा उनको टीका भी लगाया जायेगा।

मदरसा के प्रबंधक हाजी अशफाक अंसारी ने बताया कि हज यात्रियों के लिये दोपहर के खाने का इन्तेजाम मदरसे की प्रबन्ध समिति द्वारा किया गया है। श्री अशफाक ने सभी हज यात्रियों से निवेदन किया है कि अपना कवर नंबर, एक फोटो तथा पास्पोर्ट की फोटोकापी अवश्य लेकर आयें। बताते चलेंकि 2025 में 94 पुरुष व 79 महिलाएं अर्थात कुल 173 हज यात्री पवित्र मक्का मदीना के लिए जाएंगे।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!