WhatsApp Icon

हिस्ट्रीशीटर को नाजायज असलहा के साथ गिरफ़्तार कर टाण्डा पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान केशव कुमार के निदेशन में एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व सीओ टाण्डा शुभम कुमार के मार्गदर्शन में टाण्डा कोतवाली पुलिस लगातार अपराधियो पर शिंकजा कसने में लगी हुई है।

उक्त क्रम में टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार की दोपहर में एस आई राम प्रकाश सिंह, रेसर मोबाइल अनवर अली, राहुल सरोज, मुकेश यादव, ललित कुमार ने मुखबिर की सूचना पर तौसीफ पुत्र तौफीक निवासी नैपुरा सकरावल बाग को थिरुआपुल के पास से घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया जिसके कब्ज़े से नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार तौसीफ पुत्र तौफीक के खिलाफ मुकदमा संख्या 153/25 पर 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। टाण्डा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तौसीफ थाना का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ 13 मुकदमा दर्ज है जिसमें गौहत्या, मारपीट, गैंगेस्टर आदि का मुकदमा दर्ज है।

अन्य खबर

चार साल तक नहीं जागा सिस्टम, भूख हड़ताल पर बैठते ही 24 घंटे में दौड़ा प्रशासन! दिव्यांग महिला के आगे झुका तंत्र, आनन-फानन में बना बदहाल रास्ता

तहसील के दरवाजे पर दिव्यांग की फरियाद बेअसर! 10 मीटर रास्ते के लिए पति-बच्चों संग भूख हड़ताल, प्रशासन के आश्वासन पर उठे सवाल

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

error: Content is protected !!