अम्बेडकरनगर: इब्राहिमपुर पुलिस द्वारा गोकशी के अपराध में सन्लिप्त हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अनवर हुसैन उर्फ कल्लू बंजारा पुत्र अजमेरी को एक अदद नाजायज चापड़ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना इब्राहिमपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय से गोकश व हिस्ट्रशीटर अभियुक्त अनवर हुसैन उर्फ कल्लू बंजारा पुत्र अजमेरी निवासी सहजौरा थाना इब्राहिमपुर को ढेलमऊ मोड़ के पास से एक अदद नाजायज चापड़ के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा संख्या 63/24 धारा 4/25 पंजीकृत किया गया । बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक हरिनरायन, हेड कांस्टेबल तेज बहादुर शामिल रहे।








