WhatsApp Icon

शासन के निर्देश पर नगरी क्षेत्र में अभियान चला कर हटाई गई पुरानी होर्डिंग, बैनर व झंडा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शासन के निर्देश पर टाण्डा नगर पालिका प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र में लगी सभी पुरानी होर्डिंग, बैनर, झंडा आदि को अभियान चला कर हटवा दिया।


टाण्डा उपजिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका टाण्डा अरविंद कुमार त्रिपाठी के आदेश पर शासन की मंशानुसार टाण्डा नगर क्षेत्र में सरकारी खम्बों पर लगी पुरानी सभी होर्डिंग, बैनर व झण्डा को नगर पालिका टीम ने रात्रि में अभियान चला कर हटा दिया है।
जलकल अवर अभियंता आशीष चौहान के नेतृत्व में सफाई नायक मोहम्मद अहमद, मंशाराम, मो. इद्रीस, मो.सुहैल, महेंद्र की मौजूदगी में सफाई कर्मियों द्वारा सभी पुराने होर्डिंग, बैनर व झंडा हटाया गया। उपजिलाधिकारी/प्रभारी ईओ टाण्डा श्री अरविंद ने बताया कि शासन की मंशानुसार सभी पुरानी होर्डिंग, बैनर व झंडा हटवा दिया गया है जबकि आगमी पर्व के लिए बधाई संदेश की होर्डिंग, बैनर व झंडा नहीं हटाया गया है।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.