WhatsApp Icon

मण्डलीय कमाण्डेन्ट ने शानदार वर्दी धारण करने वाले जवानों को किया सम्मानित

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शानदार वर्दी धारण करने एवं अनुशासन के लिए नगर कंपनी कमांडर सहित स्वयंसेवक व महिला होमगार्ड को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मनित किया गया।
मण्डलीय कमाण्डेन्ट ग्रेट-1/जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स अनिल कुमार यादव ने जिला होमगार्ड्स कार्यालय पर एक सम्मान समारोह आयोजित करते हुए टाण्डा नगर के होमगार्ड कंपनी कमांडर शहंशाह हुसैन, टाण्डा नगर होमगार्ड स्वयंसेवक सुबोध एवं अकबरपुर नगर महिला प्लाटून होमगार्ड कुमारी अर्चना को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

उक्त तीनों लोगों को उच्च कोटि के टर्न आउट एवं अनुशासन के लिए सम्मान मिला। बताते चलेंकि होमगार्ड्स जवानों को उनकी वर्दी के शानदार ढंग से पहनावे पर समय समय पर सम्मानित किया जाता है।
टाण्डा नगर होमगार्ड कंपनी कमांडर शहंशाह हुसैन सहित होमगार्ड सुबोध व महिला होमगार्ड कुमारी अर्चना को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।

अन्य खबर

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

error: Content is protected !!