WhatsApp Icon

होली पर्व पर रोडवेज़ यात्रियों को आवागमन के लिए देगी बेहतरीन बस सेवा : एआरएम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी होली पर्व के दौरान रोडवेज अपने यात्रियों को बड़ी सुविधा उपलब्ध कराने का खाका तैयार कर रखा है। आवागमन के लिए यात्रियों को शानदार परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 01 अप्रैल तक अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आज़मगढ़, बलिया व बस्ती आदि जनपदों के लिए संचालित बसों का फेरा बढाने की रणनीति तय की जा चुकी है तथा यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए तत्काल अतरिक्त बसें भी लगाई जाएगी।


उक्त दावा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सीवी राम ने करते हुए बताया कि होली पर्व पर रोडवेज द्वारा यात्रीयों को परिवहन की भरपूर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर तत्काल बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 मार्च से 01 अप्रैल के बीच बलिया, आजमगढ़, बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, प्रयागराज आदि स्थानों पर बसों का संचालन बढाने की दिशा में काम किया जा चुका है।
एआरएम श्री राम ने बताया कि अकबरपुर से अयोध्या, लखनऊ कानपुर बलिया के लिए 14 बसें लगाई जाएंगी जबकि अकबरपुर से आज़मगढ़, अयोध्या, लखनऊ, आज़मगढ़ के लिए 30 बसें संचालित होंगी। अकबरपुर से टांडा एनटीपीसी होते हुए प्रयागराज के लिए आधा दर्जन बसें व अकबरपुर से राजेसुल्तानपुर होते हुए दिल्ली के लिए आधा दर्जन बसें संचालित होंगी।
22 मार्च से 01 अप्रैल तक अकबरपुर से टांडा बस्ती वाराणसी के बीच 4 बसें तथा जनपद में 05 बसें ग्रामीण सेवा के लिए संचालित की जाएगी।
उक्त सेवाएं होली पर्व के दौरान 22 मार्च से 01 अप्रैल के बीच संचालित होगी तथा दावा किया गया है कि यात्रियों की मांग पर त्वरित अतरिक्त बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अन्य खबर

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

अंकित तिवारी केस पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रतिनिधि मंडल ने दी चेतावनी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.