WhatsApp Icon

होली मिलन समारोह में मूर्खाधिराज सहित महामूर्ख व महाघाघ का हुआ चयन

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: टांडा नगर में परम्परागत रूप से मनाया जाने वाला होली मिलन समारोह पुराना रामलीला मैदान पर पूर्व की भांति होली पर्व पर हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस बार मूर्खाधिराज के सिंहासन पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी संजीव कुमार जायसवाल, महामूर्ख पद पर बागवान संस्था के संयोजक विशू सलूजा एवं महाघाघ पद पर जयप्रकाश तिवारी एडवोकेट आसीन हुए।
रंगारंग कार्यक्रम समारोह में पंडित राकेश कुमार मिश्र, श्याम बाबू गुप्ता, राम सूरत मौर्य ने अपने मधुर गीत गायन से मंत्रमुग्ध किया तो साहित्यकार अजय प्रताप श्रीवास्तव एडवोकेट, युवा कवि प्रदीप मांझी ने अपने काव्य पाठ से समारोह में उपस्थित लोगों से खूब वाह-वाही पायी।
इस अवसर पर नगरवासियों की धड़कन बहुप्रतीक्षित हास्य व्यंग्य से लवरेज “गुदगुदी पत्रिका” का नि: शुल्क वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध अग्रवाल ने किया। अंत में होली मिलन समारोह के संयोजक ईश्वर दयाल जायसवाल एवं मंत्री सरदार त्रिलोक सिंह ने समारोह में उपस्थित नगरवासियों को सहृदय आभार व्यक्त किया।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.