WhatsApp Icon

शनिवार रात्रि में आयोजित होगा एक शाम शायर हेलाल राना के नाम कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गोल्डेन एरा बसखारी के तत्वावधान में इंकलाबी शायर हेलाल स्व. राना किछौछवी की याद में ‘एक शाम हेलाल राना किछौछवी के नाम’ 31 अगस्त शनिवार को शाम 07 बजे डोंडो बसखारी स्थित सोनी मैरिज हाल में मोहम्मद इब्राहिम खान की अध्यक्षता व सितारे उर्दू अवार्ड से सम्मानित मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान की संचालन में आयोजित होगा।

कन्वीनर कुमैल अहमद सिद्दीकी व जावेद अहमद सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम के संरक्षक मोहम्मद आसिफ खान प्रधान डोंडो, अध्यक्षता डॉ. हिमायतुल्लाह व मुख्य अतिथि डा.शोएब अख्तर होंगे।
कार्क्रम में शायर हलचल टांडवी, इंसाफ टांडवी, साबिर जलालपुरी, मेराज जलालपुरी,बशर गोरखपुरी,शायरा सुम्मुन टांडवी, शगुफ्ता अंजुम, अफरोज रौशन किछौछवी,कुमैल अहमद सिद्दीकी,नफीस किछौछवी, अहमद सईद टांडवी, शहनशाह ए तरन्नुम हकीम इरफान आजमी बतौर शायर अपना कलाम पेश करेंगे।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!