WhatsApp Icon

टांडा-हंसवर मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत ने एक नौजवान की मौत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टांडा हंसवर मार्ग के हीरापुर में स्थित बहुचर्चित 06 नंबर पुलिया के निकट दो मोटर साइकिलों में भीषण टक्कर हो गई जिसमें एक नौजवान की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में ज़िन्दगी व मौत के बीच जूझ रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसवर थानाक्षेत्र के हीरापुर बाजार के पास स्थित 06 नंबर पुलिया पर दो मोटर साइकिलों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें 25 वर्षीय अब्दुल्लाह निवासी भूलेपुर की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा मोटर साइकल चालक मुबारकपुर का बताया जा रहा है जिसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घायल का बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार शाम लगभग 06 बजे की बताई जा रही है।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!