WhatsApp Icon

पदौन्नति होकर हेड कांस्टेबल बने जवानों को कोतवाल ने बैज लगाकर किया उत्साहवर्धन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली में तैनात दो कांस्टेबल राकेश कुमार और विजय कुमार पदोन्नति पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं।

रविवार जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने अपने कोतवाली में दोनों हेड कांस्टेबल को बैज लगाकर तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया। कोतवाल ने हेड कांस्टेबल को नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों के पदोन्नत होने के साथ ही विभाग में उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। सभी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से विभाग से मिली जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा करें। इस मौके पर निरीक्षक हीरालाल यादव राजीव सागर कांस्टेबल धनंजय स्मिता सिंह अमृता सिंह गौर सहित और सिपाही मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.