WhatsApp Icon

प्रेमी ने साथी साथ मिलकर प्रेमिका को मारी गोली, मौत

Sharing Is Caring:

 

अंबेडकरनगर: प्रेमी ने अपने साथी के सहयोग से प्रेमका को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।


घटना हंसवर थाना क्षेत्र के नरकटा बैरागीपुर गांव में बीएससी द्वितीय वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा दीपांजलि उर्फ चांदनी मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब 8 बजे चांदनी दूध लेने के लिए घर से निकली थी।
इसी दौरान गांव के दो युवक संदीप यादव और खुशीराम मौर्य ने उसे रोक लिया। दोनों ने उसके साथ कहासुनी की। फिर एक युवक ने गन निकालकर चांदनी पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हसँवर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना स्थल पर आलाधिकारी भी पहुंच गए हैं।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!