अम्बेडकरनगर: बीती देर रात्रि में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर एक मैरेज़ हाल से 35 वर्षीय युवक को उठाया और दो घंटे बाद निर्मम हत्या कर निर्वस्त्र कर शव को गाँव के पास फेंक कर फरार हो गए। उक्त जघन्य हत्या से जहां गाँव मे सासनी फैल गई वहीं पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही कर तलाश तेज़ कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर गाँव निवासी लगभग 35 वर्षीय संजय यादव उर्फ तेजा को बीती देर रात्रि में बरियावन स्थित एक मैरेज़ हाल से आधा दर्जन से अधिक लोग गोलबन्द होकर उठा ले गए और रात्रि लगभग 02:30 बजे संजय का शव गाँव के पास निर्वस्त्र कर फेंक दिया। संजय का दोनों पैर तोड़ डाला गया एवं गुप्तांग को नुकसान पहुंचाया गया है।
चर्चा है कि गांव मर 03 दिन पूर्व वैवाहिक कार्यक्रम था जिसमें राज यादव पुत्र सजीवन यादव द्वारा उत्पात मचाया जा रहा था जिसके संजय ने विरोध किया था। उक्त रंजिश को लेकर बीती रात्रि राज पुत्र राम सजीवन, अविनाश उर्फ शालू पुत्र सियाराम, डब्बू यादव उर्फ अंश यादव, अभिषेक यादव सहित 3-4 अज्ञात लोगों द्वारा बीती रात्रि लगभग 12:30 बजे बरियावन स्थित एक मैरेज़ हाल से संजय यादव को उठाया गया था और फिर सरिया आदि से मार कर पैर तोड़ दिया गया एवं कूच-कूच कर निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया।
टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि सूचना पर आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया तथा अन्य बिन्दुओ पर भी जांच की जा रही है और बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।








