WhatsApp Icon

एक विवाहिता की हत्या साबित, दूसरी फंदे से बरामद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में विवाहित महिलाओं की दो अलग-अलग मौतों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एक ओर जहां शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है, वहीं सोमवार की शाम नगर क्षेत्र स्थित संगत मंदिर के पास एक अन्य विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया।


पहला मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भूआ गांव का है। यहां 30 वर्षीय अर्चना वर्मा पत्नी सतीश वर्मा की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि अर्चना की मौत फांसी लगाकर की गई हत्या का परिणाम है। अर्चना मूल रूप से सुलतानपुर जनपद की रहने वाली थी और उसका विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व सतीश वर्मा के साथ हुआ था। पुलिस ने इस मामले में पति सतीश वर्मा एवं ससुर जगदीश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास कमलेश, जेठ मनीष और जेठानी कुसुम की तलाश जारी है।
दूसरी घटना सोमवार की शाम जलालपुर नगर क्षेत्र स्थित संगत मंदिर के निकट की है। यहां रामसूरत सोनी की पुत्रवधु निर्मला का शव मकान के दूसरे तल पर दीवार में लगे हुक से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। निर्मला का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व हुआ था और वह आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज क्षेत्र की निवासी थी। सूचना मिलने पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं। एक मामले में हत्या की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दूसरी मौत के कारणों की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!