WhatsApp Icon

चार हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, नदी किनारे मिला था युवक का शव

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जैतपुर थाना क्षेत्र के सेहरी गांव के पास 15 जून को तमसा नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान जनपद जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया गांव निवासी अब्दुल रबीश के रूप में हुई। मामले में मृतक की पत्नी रेहाना बानो की तहरीर पर जैतपुर थाने में तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर अहम सुराग मिले। बुधवार को मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर बाजार मोड़ से पुलिस ने चार आरोपियों रवि उर्फ सुमित, राजकुमार निवासी लोरपुर, बृजेश निवासी रामनगर, थाना अखंडनगर, सुल्तानपुर और अंकुर निवासी हुसैनपुर विपहन, थाना मालीपुर अंबेडकर नगर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं।
थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि हत्या मृतक के साथियों ने आपसी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद के चलते की थी। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!