WhatsApp Icon

हर दिल अज़ीज़ हरिश्चंद्र पाठक की भावुक विदाई, 34 साल की ईमानदार सेवा को नगर पालिका ने किया सलाम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका परिषद टाण्डा में करीब 34 वर्षों तक निष्कलंक और समर्पित सेवा देने के बाद हरिश्चंद्र पाठक मंगलवार, 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी विदाई को यादगार बनाने के लिए नगर पालिका परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जहां भावनाओं और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला।

समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने हरिश्चंद्र पाठक को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका के सभी अधिकारी-कर्मचारियों, बड़ी संख्या में सभासदों और ठेकेदारों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर उनके लंबे सेवाकाल और उत्कृष्ट कार्यशैली को नमन किया।


हरिश्चंद्र पाठक का सफर फरवरी 1992 में सेवक पद पर नियुक्ति से शुरू हुआ था। उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी, सरल स्वभाव और सभी के साथ बेहतर सामंजस्य के बल पर कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच अलग पहचान बनाई। उनके सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे नगर पालिका परिवार के सबसे सम्मानित कर्मचारियों में गिने जाते रहे।
विदाई समारोह उस समय और भावुक हो गया जब उनकी पत्नी, पुत्र एवं बहुएं भी समारोह में शामिल हुईं। सम्मान समारोह के बाद डीजे की धुनों के बीच फूल-मालाओं से सजे हरिश्चंद्र पाठक का काफिला उनके पैतृक गांव चंदौली, विकास खंड टाण्डा के लिए रवाना हुआ। उपस्थित लोगों ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

हरिश्चंद्र पाठक की विदाई ने यह संदेश भी दिया कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मधुर व्यवहार से अर्जित सम्मान ही किसी कर्मचारी की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। उक्त मौके पर नगर पालिका कर्मचारियों में टीएस शमसाद ज़ुबैर, जलकल जेई आशीष चौहान, आरआई सलमान, वरिष्ठ लिपिक निशांत पाण्डेय, जलील अहमद, अरशद जमाल, अनिरुद्ध आदि सहित सभासदों में घिसियावन मौर्य, राकेश गुप्ता, अशरफ लाल बाल, जुल्फेकार अहमद लल्लू, मास्टर तारिक, मो. नदीम, अल्लाह बख्स, शकील अहमद व ठेकेदारों में प्रमोद गुप्ता, अमजद, मो. शकील, मो. हबीब, सुहैल खान आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!