WhatsApp Icon

हनुमानगढ़ी संगत मंदिर का सौंदर्यीकरण के पश्चात जिलाधिकारी ने लोकार्पण कर दिया हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसील जलालपुर में हनुमानगढ़ी संगत मंदिर का सौंदर्यीकरण के पश्चात लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त भक्तों को हनुमान जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उन्होंने सभी के जीवन में खुशियां लाने की कामना की।

मंदिर के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और दर्शन करने में और भी अधिक सुविधा मिलेगी। आज के लोकार्पण समारोह को लेकर शहर के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। उपस्थित श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया।
अंजनी पुत्र, पवनसुत श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव 12 अप्रैल को जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रृद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी जलालपुर पवन कुमार जायसवाल, क्षेत्राधिकारी जलालपुर, तहसीलदार जलालपुर तथा अन्य अधिकारी/ कर्मचारी एवं श्रद्धालु मौके पर उपस्थित रहे। इसके उपरांत जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा श्रावण क्षेत्र धाम में श्री राम जी की मूर्ति, भगवान शंकर की मूर्ति और हनुमान जी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही साथ उपस्थित श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द हनुमान जी की मूर्ति का कार्य पूर्ण करें।
ज्ञात रहे कि जलालपुर नगर क्षेत्र के पश्चिम तरफ संगत हनुमान मंदिर का नगर पालिका के द्वारा लगभग 16 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कार्य गया था। मंदिर कमेटी द्वारा जिलाधिकारी व नगर पालिका प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.