WhatsApp Icon

हल्दी चावल व कार्ड देकर जिलाधिकारी मतदाताओं को दे रहे हैं निमंत्रण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रवासियों को हल्दी, चावल, व प्रिंट कार्ड देकर जिलाधिकारी सहित पूरा प्रशासन मतदान के लिए निमंत्रण कार्ड वितरण करने में जुटा हुआ है।
आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा मतदान में सभी मतदाताओं की सहभागिता कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन व अपर जिलाधिकारी डॉक्टर सदानन्द गुप्ता सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपालों द्वारा लगातार नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को निमंत्रण दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह की जहां ग्रामीणों, दुकानदारों व ठेला वालों को निमंत्रण देकर 25 मई को मतदान के प्रति जागरूक करते देखा जा रहा है वहीं सीडीओ अनुराज जैन का अवधी भाषा मे सभी मतदाताओं को मतदान के लिए आह्वान करने वीडियो भी वायरल हो रही है। शुभ कार्यों में हल्दी व चावल को निमंत्रण के लिए शुभ माना जाता है इसी उद्देश्य से जिला व तहसील प्रशासन हल्दी चावल भेंट कर मतदान के प्रति आम मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। बड़ी संख्या में मतदान निमंत्रण पत्र भी वितरित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार काफी प्रयास कर रहा है हालांकि आगामी 25 मई को मतदान के बाद स्पष्ट होगा कि प्रशासन की मेहनत कितनी सफल हुई।

खबर को सुनने के लिए नीचे बटन को टच करें।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.