अम्बेडकरनगर जनपद ने हज यात्रा 2025 लार जाने वाले 173 हज यात्रियों को औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा के कश्मिरिया पर स्थित रॉयल मैरेज़ हाल में वीडियो के सहारे प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर में 55 महिलाओं सहित कुल 150 हज यात्री मौजूद रहे। बनारस से आये हज कमेटी के सचिव अदनान ने बहुत ही सरल अंदाज़ में प्रत्येक बिन्दुओ पर प्रकाश डालते हुए हज यात्रियों को ट्रेनिंग दिया।
बताते चलेंकि हज ट्रेनर डॉक्टर मो.यूनुस द्वारा प्रत्येक वर्ष हज यात्रियों की ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। उक्त शिविर का संचालन मौलाना सबीहुल हसनैन ने किया जबकि कुरआन व हदीस की रौशनी में मौलाना फैय्याजुद्दीन ने प्रशिक्षण दिया। उक्त मौके लार मौजूद हज यात्रियों को स्वास्थ्य किट भी उपलब्ध कराई गई।टांडा में जनपद के हज यात्रियों को वीडियों ग्राफी के सहारे दी गई ट्रेनिंग




