WhatsApp Icon

भाऊ कुंआ गांव में गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आकर तीन नीलगायों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर ब्लॉक क्षेत्र के भाऊ कुंआ गांव में मंगलवार को हाई टेंशन तार गिरने से तीन नीलगायों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब खेत में चर रही नीलगायें अचानक गिरे हुए विद्युत तार की चपेट में आ गईं।


ग्रामीणों के अनुसार, गांव के बीच से गुजर रही हाई टेंशन लाइन बीते कई दिनों से जर्जर अवस्था में है। तारों के बार-बार टूटकर गिरने की शिकायत विद्युत विभाग से की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन यह दुखद घटना सामने आई है। घटना से आहत ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। ग्राम प्रधान अभिषेक यादव ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार तार बदलवाने के लिए विभाग में शिकायत की थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अब उन्होंने पुनः लिखित शिकायत दर्ज कराकर अविलंब जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह हादसा किसी इंसान की जान भी ले सकता है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!