WhatsApp Icon

गुरुद्वारा टाण्डा में गुरुवार को आयोजित होगा निःशुल्क मेडिकल कैम्प, जांच व दवाओं की व्यवस्था

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ एवं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा टांडा द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन 26 दिसंबर गुरुवार की सुबह 11 से दोपहर 03 बजे तक गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा छज्जापुर निकट आईसीआईसीआई बैंक टांडा में कोय गया है जिसमें जनरल फिजिशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ, मस्तिक रोग विशेषज्ञ, स्तन कैंसर सर्जन के डॉक्टर निःशुल्क परीक्षण करेंगे और उक्त मेडिकल शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, बी.एम.आई, ब्लड प्रेशर, दातों और आँखो की जाँच कोलेस्ट्रॉल, शुगर, कैल्शियम, यूरिक एसिड (चार जाँच में से कोई एक निःशुल्क) की जाएगा।

निशुल्क मेडिकल शिविर ने सभी मरीजों को दवाओं भी फ्री दी जाएगी। उक्त मेडिकल शिविर में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, सचिव मनप्रीत सिंह बग्गा, कोषाध्यक्ष गुरुबक्श सिंह सोनू ने सभी धर्म जाति समुदाय के लोगों से उक्त मेडिकल कैम्प का लाभ उठाने की अपील किया है।

अन्य खबर

22 जुलाई को टांडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

महाराष्ट्र के बाद अब जलालपुर के बहुचर्चित हॉफ मर्डर केस में भी कैलाश यादव बाइज्जत बरी, 37 साल बाद आया फैसला

NEET UG 2026 में टाण्डा का जलवा! डॉक्टर, बुनकर, फार्मासिस्ट और शिक्षक के बच्चों ने लहराया परचम, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने रचा इतिहास

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.