WhatsApp Icon

बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद घर से लापता हुए छात्र – परिजन परेशान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा के मोहल्लाह सकरावल पूर्व निकट मस्जिद हकीम जी निवासी 19 वर्षीय मो.मुख्तार पुत्र रियाज़ अहमद 24 अप्रैल की सुबह लगभग 10 बजे रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। परिजनों द्वारा पूरा दिन रिश्तेदारों से संपर्क कर मो. मुख्तार की तलाश का प्रयास किया गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका जिसके कारण लापता मो.मुख्तार के भाई सरताज अहमद ने देर शाम में टांडा कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए मो. मुख्तार की तलाश करने की गोहार लगाई है। परिजनों द्वरा बताया गया कि मो.मुख्तार ने इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा दिया था जिसमें वो फेल हो गया था उसके बाद से वो काफी आहत चल रहा था और बुधवार की सुबह अपना मोबाइल घर पर छोड़ कर कहीं चला गया। परिजनों ने पुलिस के साथ आम जनों से अपील किया है कि मो.मुख्तार को तलाश करने में मदद करें।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!