WhatsApp Icon

रहस्यमय ढंग से गुमशुदा अमीर हमज़ा का नहीं लगा कोई सुराग, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रहस्यमय ढंग से लापता हुए 22 वर्षीय अमीर हमज़ा का 24 घंटा बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान हैं।


टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुन्थर फरुख्खाबाद निवासी अबुहुरैरा ने टाण्डा कोतवाली पुलिस से मदद की गोहार लगाते हुए बताया कि उनका 22 वर्षीय अमीर हमज़ा 25 फरवरी की सुबह 10 बजे खाना खा कर ब्लू कलर की टी शर्ट, मासी कलर की जीन्स व स्लीपर चप्पल पहन कर घर से निकला और अभी तक वापस नहीं लौटा है। अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हुए अमीर हमज़ा की परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई एवं सभी नात रिश्तेदारों व मित्रों से वार्ता की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। अमीर हमजा के पास स्मार्ट फोन भी है जिसका नंबर 8081926769 भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। किसी अनहोनो की आशंका से परिजन परेशान हैं और टाण्डा कोतवाली पुलिस सहित आमजनों से भी गुमशुदा बैनर के माध्यम से मदद की अपील किया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.