WhatsApp Icon

स्व. मोहम्मद अयाज उर्फ गुल्लू मेमोरियल द्वारा मेधावी छात्रों को किया जाएगा सम्मानित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में 23 जुलाई दिन बुधवार की शाम 7:30 बजे “मेधावी छात्र सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन हक्कानी मैरेज लॉन तलवापार निकट आस्ताना मौलाना हक्कानी शाह रह. में किया गया है जिसमें नगर क्षेत्र के सभी हाई स्कूल व इण्टर में टॉप करने वाले एवं नीट में चयनित होने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जायेगा।


उक्त कार्यक्रम स्व. मोहम्मद अयाज उर्फ गुल्लू मेमोरियल के बैनर पर सोशल मीडिया ग्रुप के तनवीरूल ईमान अंसारी, दानिश ज़फर व अरफ़ात कामिल द्वारा आयोजित किया गया है। उक्त सम्मान समारोह में टाण्डा के सभी विद्यालयों के दो टॉपर छात्र छात्राओं सहित नीट में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टाण्डा चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज पत्नी स्व. मो.अयाज़ उर्फ गुल्लू अंसारी व टाण्डा विधायक राम मूर्ति वर्मा होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा, ब्लाक प्रमुख टाण्डा सुरजीत वर्मा, एसडीएम टाण्डा, कोतवाली निरीक्षक टाण्डा, व्यापारी नेता प्रदीप कैमर उर्फ शंकर गुप्ता, टाण्डा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल होंगे।
बहरहाल टाण्डा नगर के मेधावी छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसे सराहनीय पहल बताया जा रहा है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.