WhatsApp Icon

गर्मी की तैयारियों में जुटा विद्युत विभाग, अवर अभियंता ने किया अपील

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी गर्मी मौसम के दौरान बिजली आपूर्ति को सुगमता से बहाल रखने के उद्देश्य से बुनकर नगर मुबारकपुर में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, तेल रिफलिंग का कार्य युध्य स्तर पर शुरू किया गया है और इसी के साथ मार्च माह में अधिक से अधिक राजस्व वसूली का अभियान भी चलाया जा रहा है।


33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर के अवर अभियंता संजय यादव ने मुबारकपुर उपकेंद्र क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया है कि मार्च क्लोजिंग के अवसर पर अधिक से अधिक बिजली बिल जमा करें। उन्होंने बताया कि मुबारकपुर उपकेंद्र को लगभग दो करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य सौंपा गया था जिसके सापेक्ष अभी मात्र 85 लाख रुपये की ही वसूली हुई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार अधिक राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसलिए उपभोक्ताओं से अपील है कि किसी परेशानी से पहले बकाया बिल जमा कर दें। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मुबारकपुर फीडर के सभी 250 केवीए या उससे अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराने के साथ तेल रिफलिंग भी कराई जा रही है एवं तारों को भी सही कराया जब्रह है जिससे गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा सके।

अन्य खबर

UPI शुल्क पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का व्यापारियों से जनसंपर्क; भाजपा नेताओं को पूजन सामग्री भेंट करने की तैयारी

तहसील-कोतवाली के बीच कॉलेज से सटकर स्पा सेंटर! प्रशासनिक छापे से मचा हड़कंप, लाइसेंस-दस्तावेज तलब

रक्तदान कर मनाया विश्वकर्मा पूजा व पीएम मोदी का जन्मदिन, विश्वकर्मा महोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

error: Content is protected !!