WhatsApp Icon

आग लगने से गोवंश की मौत, लेखपाल ने किया मुआयना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीती रात गौशाला में आग लग जाने के कारण जहां एक गौ वंश बुरी तरह जलकर मर गई वही दो गौ वंश आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सुबह जानकारी होने पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जीवत का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जीवट गांव निवासी संदीप चौहान देर शाम दुकान से लौटकर घर आया और घर के पीछे बने बरदौर में तीनों जानवर जिसमे एक बछिया, दो गाय को चारा डाला और मच्छरों से बचने के लिए धुंआ कर आगे वाले घर में चला आया। उसी के दो घंटे बाद लगभग रात साढ़े आठ बजे बरदौर में आग लग गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिवार सहित अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक एक बछिया आग की चपेट में आने से मर गई जबकि अन्य दोनों जानवर आग से बुरी तरह खुलास गए। सुबह परिजनों ने इसकी सूचना हलका लेखपाल को दिया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौके का मुआयना कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पाया लेकिन तब तक एक बछिया आग की चपेट में आने से मर गई जबकि अन्य दोनों जानवर आग से बुरी तरह खुलास गए। सुबह परिजनों ने इसकी सूचनाये हलका लेखपाल को दिया । सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौके का मुआयना कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अन्य खबर

ताज तिराहे पर रात 11 बजे के बाद ‘शटर डाउन’ पर सहमति, देर रात की महफिल पर पुलिस का ब्रेक; अराजकतत्वों के जमावड़े पर लगेगी रोक

राम मंदिर चंदा विवाद की गूंज पहुंची अंबेडकरनगर, जलालपुर बार ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार; ट्रस्ट पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.