WhatsApp Icon

1500वें जश्ने विलादत पर जीएनआरएफ ने अस्पतालों में वितरित किया फल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: इस्लाम धर्म के अंतिम पैगम्बर (सन्देष्टा) हज़रत मोहम्मद सल्ल. के 1500वें जश्ने विलादत (जन्मोत्सव) पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) द्वारा सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर जश्ने विलादत की मुबारकबाद पेश किया।
इस्लामिक धार्मिक संस्था दावते इस्लामी का सामाजिक संगठन जीएनआरएफ द्वारा टाण्डा सीएचसी व एमसीएच विंग-2 सहित सभी प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों में पूर्व वर्षों की तरह फल वितरित कर जश्ने विलादत की मुबारकबाद पेश किया।

जीएनआरएफ के जिला संरक्षक मौलाना अहमद शकील, जिला व्यवस्थापक नूरुल हसन, टाण्डा व्यवस्थापक कामरान की मौजूदगी में फल वितरित किया गया। बताते चलेंकि गत दिनों जीएनआरएफ द्वारा टाण्डा में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित कर 80 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया था तथा वृक्षारोपण में भी जीएनआरएफ काफी बढ़चढ़ कर भाग ले रहा है। फल वितरण के दौरान टाण्डा सीएचसी व एमसीएच विंग-2 में सीएमएस डॉ अजय कुमार रॉय, डॉ रंजीत वर्मा, डॉ निसार अहमद, डॉ सईद अख्तर आदि भी मौजूद रहे।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!