WhatsApp Icon

सक्रिय गुरु गैंग पर इब्राहिमपुर पुलिस आखिर क्यों नहीं कस पा रही है शिकंजा !

Sharing Is Caring:

गुरु गैंग के आतंक से भयभीत हैं क्षेत्रवासी

मामला विपरीत समुदाय का होने के कारण पुलिस कर रही है शिथिलता

अम्बेडकरनगर: मिर्ज़ा बस संचालक शाकिब बेग पर हुए प्राणघातक हमला करने वाले गुरु गैंग पर इब्राहिमपुर पुलिस मेहरबान नज़र आ रही है। क्षेत्र में भय व्याप्त करने वाले गैंग पर शिकंजा ना कसने की चर्चाएं काफी तेज़ हो रही है हालांकि इब्राहिमपुर एसओ का दावा है कि आरोपी फरार चल रहे हैं।


बताते चलेंकि मिर्जा बस संचालक शाकिब बेग पुत्र नजीरुद्दीन बेग निवासी अलनपुर रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे मीरान पुर स्थित पेट्रोल टंकी पर हिसाब किताब करा कर वापस लौट रहा था कि आरएवी पब्लिक स्कूल के पास गुरु गैंग के आधा दर्जन मनबढ़ों द्वारा तमंचा के बल पर रोकर लोहे की राड आदि से जमकर पिटाई किया। होहल्ला मचने पर जब स्थानीय लोग आने लगे तो गंभीर रूप से घायलावस्था में छोड़कर फरार हो गए। काफी आक्रोश होने के बाद इब्राहिमपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 130/25 पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन किसी भी हमलावर को हिरसत में नहीं ले सकी है जिससे काफी आक्रोश व्याप्त है। उक्त घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला दो विपरीत समुदाय का होने के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं नज़र आ रही है जिसकी क्षेत्र में चर्चाएं हो रही है।
इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि शिकायत पत्र मिलने पर अंश पांडेय उर्फ गोलू, अक्कू पांडेय उर्फ सुधांशु, हर्षित शर्मा व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया लेकिन सभी आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हैं और उन सभी का मोबाइल भी बंद है।
पुनः बताते चलेंकि इल्तिफ़ातगंज व एनटीपीसी परिक्षेत्र में गुरु गैंग का काफी दबदबा है, उक्त गैंग से जुड़े दर्जनों मनबढ़ नवयुवक कभी भी किसी की पिटाई कर देते हैं जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। इब्राहिमपुर पुलिस द्वारा गुरुगैंग पर ठोस कार्यवाही न होने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

अन्य खबर

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

error: Content is protected !!